Monday, July 22, 2019

खुद पर ना तू कर वहम ,
यह उज्जवल भविष्य में रोड़ा है ,
खुद से बस तू रख उम्मीदें ,
अपनों ने तो मुँह मोड़ा है....

Sunday, July 21, 2019

Fake people shayeri in hindi

एक तो हम भोले भाले  हैं ,
ऊपर से दुनिया बड़ी निराली है ,
भोक के छुरा पीठ पर ,
कहते चिंता हमें तुम्हारी है.....

Saturday, July 20, 2019

Broken friendship shayeri in hindi

दोस्ती पर शायरियां........



जिनकी यारी पर न्योछावर अपना प्यार किया ,
वो मेरी दोस्ती का क्या इनाम देंगे ,
न जान पाए जो मुझको कभी ,
मेरी चुप्पी का क्या इम्तेहान लेंगे....


रह गए आज वो यार भी पीछे ,
जो कहते थे जान लुटा देंगे ,
अब उनकी क्या तारीफ करूं ,
जो हमारे अश्कों को ही भुला बैठे ....


Friday, July 19, 2019

Lost shayeri in hindi


ख़ामोशी का आलम हमको जाने कहाँ ले जायेगा ,
गुज़रती ज़िन्दगी का शायद फ़साना ही बन जायेगा ,
खो देंगे आज खुद को ही हम कहीं पर ,
ढूंढने वालो को  फ़िज़ाओं में हमारा ,
इशारा मिल जायेगा..........

Heart broken shayeri in hindi

हिंदी शायरियाँ .........






दिलों  की  डोर  को बांधते -बांधते
कई अरसे  हैं बीत गए 
सबके दिल को जोड़ते -जोडते
जाने कब खुद ही टूट गए......  . 




शिकायत है लोग को की वक्त नहीं हमारे पास 
शिकवे तो हमें भी हैं उनसे 
पर हम खफा नहीं उनसे
जो हैं दिल के पास...... 



आदत सी हो गयी है
कड़वाहट को सहने की
अब  आवाज़ भी नहीं आती
दिल के टूटने की.....